12वीं के बाद करिअर

12वीं के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करें? – एग्जाम, योग्यता

12वीं के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करें?

भारतीय सेना में लगभग 14 लख एक्टिव सैनिक है जो इसे दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी एकटिव सेना बनाते हैं। वही दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना मानी जाती है। इसमें जॉब के भी काफी अवसर हैं। हर साल लाखों विद्यार्थी सेना की नौकरी के लिए तैयारी करते हैं; इसमें ज्यादातर बच्चे 12वीं कक्षा के बाद वाले होते हैं।

भारतीय सेना में विभिन्न तरह से भर्ती हो सकती है; जिसमें इंजीनियर, डॉक्टर, सैनिक, वकील इत्यादि के रूप में भर्ती की जाती है। लेकिन आज के इस लेख में हम मुख्य तौर पर जानेंगे कि 12वीं के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करें?

नेशनल डिफेंस अकैडमी (एनडीए)

यह अकैडमी खड़कवासला महाराष्ट्र में स्थित है। यह एग्जाम यूपीएससी ( यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन) द्वारा साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस एग्जाम के माध्यम से आप आर्मी, नेवी और एयरफोर्स जॉइन कर सकते हैं। एग्जाम का फॉर्म भरते समय अपनी सर्विस को चुन सकते हैं।

एनडीए के माध्यम से 12वीं के बाद आर्मी जॉइन करने के लिए 12वीं कक्षा किसी भी स्ट्रीम से पास हो सकती है। वही नवी और एयरफोर्स के लिए साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए। इसमें कोई भी निर्धारित अंक तय नहीं है बस 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। एनडीए के लिए उम्र सीमा 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह एग्जाम दो भागों में होता है पहले मैथमेटिक्स और दूसरा पेपर जनरल एबिलिटी टेस्ट ( इंग्लिश और जीके) का होता है।

एनडीए एग्जाम पेटर्न

  • प्रत्येक भाग को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं; जिसे हिंदी और इंग्लिश भाषा में दे सकते हैं।
  • बिना उत्तर के प्रश्नों पर कोई भी अंक नहीं दिया जाता और ना ही नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
सब्जेक्टप्रश्न की संख्याकुल अंकप्रत्येक सही उत्तर के अंकनेगेटिव मार्किंग
मैथमेटिक्स1203002.50.83
इंग्लिश5020041.33
जनरल नॉलेज10040041.33
कुल 270900

NDA एग्जाम पास करने के बाद 3 साल की ट्रेनिंग खड़कवासला पुणे में होगी इसके बाद 1 साल की विशेष ट्रेनिंग जो आपकी चयनित सर्विस के आधार पर होती है।

हर साल लगभग लाखों बच्चे इस एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं; जिसमें से 10,000 के करीब इंटरव्यू के लिए बुलाए जाते हैं। इसमें से 300 या 500 कैंडिडेट एनडीए के लिए चयनित किए जाते हैं। अगर आप 12वीं के बाद आर्मी जॉइन करना चाहते हैं तो एनडीए सबसे उत्तम तरीका है। जितने भी बड़ी रैंक के पोस्ट ऑफिसर है; वह ज्यादातर एनडीए के माध्यम से ही आर्मी में गए होते हैं। एनडीए के माध्यम से 12वीं के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करें जानने के बाद TCS के बारे में जानते हैं।

टेक्निकल एंट्री स्कीम (Technical entry scheme)

TCS के लिए वह क्षात्र अप्लाई कर सकते हैं जिनकी 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) से पास है। इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होती बल्कि सीधा ही एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लेकिन एसएसबी इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट होने के लिए PCM में अच्छे अंक होना जरूरी है। अगर पीसीएस में एग्रीगेट 70 परसेंट के ऊपर है तब आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इसकी कट-ऑफ सामान्य तौर पर 80 और 90 के बीच में रहती है। इसके माध्यम से सिर्फ आर्मी जॉइन कर सकते हैं। जिसकी बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग 1 साल की होती है जो की ” ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी गया ” में होती है। उसके बाद फेज 1 प्री कमीशन ट्रेनिंग क्योंकि 3 साल की होती है और पोस्ट कमीशन ट्रेनिंग जो की 1 साल की CME (कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग) पुणे या MCEME (मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग) सिकंदराबाद में होती है। अब जो बच्चे बीटेक करना चाहते हैं तो वह 12वीं के बाद आर्मी कैसे ज्वाइन करें? इसके बारे में बात करते हैं।

बीटेक कैडेट एंट्री

इसके माध्यम से आप भारतीय नेवी को ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा में PCM में एग्रीगेट 70% और 10वीं एव 12वीं में इंग्लिश में 50% होने चाहिए। यह सिर्फ शैक्षणिक योग्यता है; SSB इंटरव्यू के लिए छात्र को जेईई मैंस के रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। जो छात्र 12वीं के बाद बीटेक और आर्मी जॉइन करना चाहते हैं उनके लिए यह करियर विकल्प बेहतर है।

बताई गई यह तीनों पोस्ट सिर्फ अविवाहित पुरुष कैंडिडेट के लिए है; महिला कैंडिडेट ग्रेजुएशन के बाद आर्मी जॉइन कर सकते हैं।

12वीं के बाद आर्मी ज्वाइन करने के अन्य तरीके?

12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग कोर्स12वीं के बाद पैथोलॉजी कोर्स
12वीं के बाद दरोगा कैसे बने?12वीं के बाद गणित के छात्रों के लिए करियर विकल्प
12वीं के बाद बैंक में जॉब कैसे पाए?सरकारी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

सर्विस एंट्री: भारतीय सेना में सैनिक के रूप में काम कर रहे छात्र अगर सर्विस ऑफिसर बनना चाहते हैं। इसके लिए विभिन्न तरह की स्कीम्स होती है :

ACC (आर्मी कैडेट कॉलेज विंग): इसमें 12वीं कक्षा के बाद अप्लाई कर सकते हैं जिसकी भर्ती साल में दो बार होती है। सेना में 2 साल का समय पूरा होना चाहिए। इसमें अविवाहित और विवाहित दोनों ही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इसमें उम्र सीमा 20 से 27 वर्ष की होती है। इसमें 3 साल की ट्रेनिंग ACC और 1 साल की IMA में होती है। ACC लगभग 70 से 75 सीट उपलब्ध रहती है। इस एग्जाम के माध्यम से कैंडिडेट को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इनमें से शारीरिक रूप से फिट लड़कों को ऑल इंडिया रैंक में जगह प्राप्त करनी होगी। यह सर्विस परमानेंट रहती है।

PC (SL) (परमानेंट कमिशन स्पेशल एंट्री): इसका नोटिफिकेशन अप्रैल या जुलाई में आता है; जो कि साल में एक बार होता है। इसके लिए 10 साल का समय सेना में पूरा होना चाहिए। यह भी परमानेंट सर्विस होती है; जिसके लिए न्यूनतम उम्र सीमा 32 से 40 वर्ष चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 11वीं कक्षा पास होनी चाहिए। चयनित होने के बाद AEC में 8 हफ्तों की ट्रेनिंग दी जाती है और 4 हफ्तों की ट्रेनिंग IMA द्वारा दी जाती है। इसमें लगभग 100 सीट होती है। सिलेक्शन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा से शुरू होती है; जिसके बाद एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और मेरिट लिस्ट निकिली जाती है।

SCO एंट्री: यह भी परमानेंट जॉब होती है जिसके लिए उम्र सीमा 30 से 35 वर्ष होती है। इसमें न्यूनतम 5 साल कि जॉब सेना में होनी चाहिए। विवाहित और अविवाहित कैंडिडेट इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा और इसके समानांतर है। इसमें भी सिलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू द्वारा होता है। SCO में लगभग 100 सीट होती है। यह एग्जाम पास करने के बाद 8 हफ्तों की ट्रेनिंग AEC सेंटर, पचमरी और 1 साल की OTA, गया में होती है।

मिसलेनियस एंट्री ( miscellaneous entry):

  • AMC (NT) ( आर्मी मेडिकल कॉर्प्स): इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा पास है; जिसमें विवाहित और अविवाहित कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है।
  • APS : इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा पास है; जिसमें विवाहित और अविवाहित कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है।
Shares:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *